Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: CHANAKYA SHAH
चाईबासा : चाईबासा मछली मारने से मना करने पर नाबालिग की कोई पांच माह पहले पटक-पटक कर हत्या कर दी गई थी. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विश्वनाथ शुक्ला की अदालत ने हत्यारे सुपाई चांपिया को फांसी की सजा सुनाई है. इसके साथ ही एक लाख रुपये जुर्माना भी लगाया है. सुपाई गुवा थाना इलाके का रहनेवाला है. घटना इसी वर्ष 23 अप्रैल की है. दर्ज मामले के अनुसार लक्ष्मण चांपिया और मूंगा चांपिया नहाने के लिए कारो नदी गये थे. जब नहाकर लौट रहे थे तो सुपाई चांपिया ने दोनों बच्चों को करंट का तार पकड़ने में मदद करने…
17 अगस्त’22 : जमशेदपुर: सूर्य मंदिर समिति सिदगोड़ा द्वारा आयोजित कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आज विधिवत शुभारंभ हुआ। मंदिर समिति के संरक्षक व राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के देख रेख में सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का आज ऑडिशन सम्पन्न हुआ। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आये डांस ग्रुप ने अपनी अपनी परफॉर्मेंस दी। जिसके उपरांत टॉप 8 टीमों का 19 अगस्त को जन्माष्टमी के दिन फाइनल में प्रतिस्पर्धा होगी। शहर के गर्माण्य डांस अकादमी के शिक्षिको द्वारा जज की भूमिका निभाई गई। कल दिनांक 18 अगस्त को बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता का ऑडिशन सम्पन्न होगा। लगभाग 125 बच्चे- बच्चियां…
जमशेदपुर : भाजपा ने संसदीय बोर्ड और चुनाव संचालन समिति में एक अल्पसंख्यक को स्थान देकर पूरे सिख समाज का मान बढ़ाया है. पहले तो पार्टी ने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग में इकबाल सिंह लालपुरा का मनोनयन किया फिर अब उन्हें संसदीय बोर्ड और चुनाव संचालन समिति में भी जगह दी है.उक्त बातें भाजपा के जमशेदपुर जिला मंत्री मंजीत सिंह गिल ने भाजपा कार्यालय में कहीं। श्री गिल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को धन्यवाद देते हुए कहा कि आज देश में पूरे सिख समाज का मान बढ़ाने वाला फैसला पार्टी ने लिया है.वे बोले जल्द ही…
आदित्यपुर : सरायकेला खरसावां जिला के आर आई टी थाना अंतर्गत रोड नंबर 19 में बीती रात कदमा का रहने वाला डिलीवरी ब्वॉय को चाकू मारकर अपराधियों ने हत्या कर दी। बताया जा रहा है की अपराधी मोबाइल और पर्स छीनना चाह रहा था लेकिन डिलीवरी ब्वॉय उसका विरोध किया। फिर क्या था अपराधी ने चाकू मार हत्या कर फरार हो गया। उधर बिहार का ट्रेन पकड़ने के लिए टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचा जहां वीआईपी पार्किंग में गाड़ी लगाने के क्रम में रेल पुलिस ने इसे संदिग्ध समझ पूछताछ शुरू की तो सब कुछ साफ हो गया। वही अपराधी के…
गाजीपुर : पति और देवर से फोन पर झगड़ा होने के बाद महिला ने अपने तीनों बच्चों को चाय में जहर मिलाकर पिला दिया था, इससे उसके तीनों बच्चों की मौत हो गई। तीन बच्चों की मौत सुनकर पिता और उसके परिवार वाले जब गाजीपुर थाना इलाके के ढढनी भानमल राय गांव पहुंचे तो हर किसी के आंख से आंसू नहीं रूक रहे थे, पिता बस एक ही शब्द कह रहा था, हाय रे यह तूने क्या कर डाला। बच्चों के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया। यह है पूरा घटनाक्रम…. आपकों…
महाराजपुर : यह खबर पढ़कर शायद आपकों एक सच्चे देश भक्त के दिल में तिरंगे के प्रति क्या जज्बात होते है यह आपको पता चलेगा। हम बात कर रहे रहे यूपी के पिछड़े जिले महाराजपुर के फरेंदा के गोपलापुर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक के कर्तव्य पालन की। इन्होंने पहले निभाया देश का फर्ज, फिर पूरा किया भाई का कर्तव्य। दरअसल फरेंदा के गोपलापुर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक भीमसेन गौतम के लिए स्वतंत्रता दिवस का दिन काफी धर्मसंकट वाला रहा। एक ओर उन्हें स्कूल में तिरंगा फहराना था तो दूसरी ओर घर में भाई की अर्थी पड़ी थी, जिसका उन्हें अंतिम…
जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने सोमवार को 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पार्टी के जिला कार्यालय, विभिन्न मंडल समेत कई स्थानों पर झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज तिरेंगे को सलामी दी। उन्होंने साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय के अतिरिक्त आशीष किशोर संघ, भालूबासा, गोविंदपुर मंडल कार्यालय, रघुवर मार्केट, गोलमुरी, युवा एकता संघ, बाबुडीह, ब्राह्मण टोला, नंदनगर, दुर्गा मंदिर, छायानगर, दुकानदार संघ, भालूबासा, भाजपा बंग परिवार, एग्रिको व अन्य स्थानों पर झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में पूरी तरह सुरक्षित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में…
जमशेदपुर। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सूर्य मंदिर कमेटी के मुख्य संरक्षक रघुवर दास ने सोमवार को 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सूर्य मंदिर परिसर में झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान उन्होंने जमशेदपुर सहित झारखंड वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि हम आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर “अमृत महोत्सव” पर्व मना रहे हैं। परन्तु ये आजादी हमें ऐसे ही नहीं मिली है बल्कि इसके लिए सैकड़ो वर्षों तक देशवासियों ने कड़ा संघर्ष किया है। हमारे पूर्वजों ने कठिन संघर्ष, तपस्या और बलिदान दिए हैं तब जा कर 15…
जमशेदपुर। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री एवं भाजपा के प्रेरणापुंज स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मंगलवार को साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय में महानगर अध्यक्ष गूँजन यादव के अगुवाई में मनाई गई। इस दौरान अटल जी का भावपूर्ण स्मरण कर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर श्रदासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘अटल बिहारी वाजपेयी अमर रहे’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से कार्यालय परिसर गुंजायमान रखा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गूँजन यादव ने कहा कि अटल जी जैसे व्यक्तित्व विरले ही जन्म लेते हैं। देशनिर्माण में उनके…
जमशेदपुर। भाजपा झारखंड प्रदेश के प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने सोमवार को 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा के मंडल कार्यालय समेत शहर के विभिन्न स्थानों पर झंडोत्तोलन किया। कुणाल षाड़ंगी ने भाजपा बिरसानगर मंडल कार्यालय, सोनारी सबूज संघ, जोजोबेरा स्थित कृष्णा नगर, बर्मामाइंस स्थित भक्तिनगर, कदमा स्थित दिव्य ज्योति नेत्रहीन संस्थान एवं बागबेड़ा लिटिल स्टार मोंटसरी स्कूल व अन्य स्थानों पर झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज तिरेंगे को सलामी दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि 15 अगस्त का दिन पूरे भारत में स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है। सन् 1947 में इसी दिन देश को…