जमशेदपुर/आदित्यपुर : सरायकेला जिला समाहरणालय सभागार में सोमवार को आदित्यपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर पद के लिए चुनाव कराया गया। वार्ड-18 के पार्षद अंकुर सिंह ने महज एक वोट के अंतर से जीत हासिल कर सभी को चौंका दिया। चुनाव में कुल 35 पार्षदों ने मतदान किया, जिसमें अंकुर सिंह को 18 वोट और उनकी प्रतिद्वंदी वार्ड-29 की पार्षद अर्चना सिंह को 17 वोट मिले।
Advertisements

इससे पहले कोल्हान आयुक्त रवि रंजन विक्रम और निर्वाची पदाधिकारी एडीसी जयवर्धन कुमार ने मेयर और पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कड़े मुकाबले के बाद घोषित परिणाम में अंकुर सिंह ने एक वोट से जीत दर्ज कर आदित्यपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर पद पर कब्जा जमाया।
