जमशेदपुर : घाटशिला पुलिस ने जिला परिषद सदस्य करण सिंह को गिरफ्तार किया है. जिसके बाद जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय गुस्से में हैं और जमशेदपुर ग्रामीण एसपी एवं एसएसपी से मामले की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई करने की बात कही है. वहीं सरयू राय ने स्थानीय विधायक सह मंत्री रामदास सोरेन से भी मामले में हस्तक्षेप की मांग की है. बताया जा रहा है कि घाटशिला के एक बिल्डर की शिकायत के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है. सूचना मिलते ही विधायक सरयू राय घाटशिला थाना पहुंचे और पुलिस की मनमानी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है।
Advertisements

Advertisements
Advertisements

