दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर में आज तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि बुधवार सुबह अफगानिस्तान के हिंदू कुश क्षेत्र में 5.9 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र सहित भारत के कई हिस्सों में महसूस किए गए।
एनसीएस के मुताबिक, भूकंप 75 किलोमीटर की गहराई पर आया था. 5.9 तीव्रता का भूकंप गंभीर नुकसान पहुंचाने के लिए पर्याप्त माना जाता है, खासकर भूकंप के केंद्र के पास. हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने या नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है. सोशल मीडिया पर भूकंप के बारे में लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी है. दिल्ली और आसपास के इलाकों में लोगों ने भूकंपीय गतिविधि के अपने अनुभव साझा किए।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

