सिक्किम। भारतीय सेना हर मौके पर अपनी ताकत साबित करती नजर आई है। देश को दुश्मनों से बचाना हो या देशवासियों को परेशानियों से निकालना हो, सेना हमेशा सबसे आगे खड़ी नजर आती है। ऐसा ही एक और कारनामा बहादुर जवानों ने किया और जान की बाजी लगाकर बर्फ में फंसे 500 लोगों को सुरक्षित निकाल लाए।
https://twitter.com/i/status/1760303092900204934
Advertisements

Advertisements

Advertisements

मामला सिक्किम में भारत-चीन सीमा पर नाथुला का है। यहां भारी बर्फबारी के कारण फंसे 500 से अधिक पर्यटकों को बुधवार को बचा लिया। सेना ने एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी। बयान के अनुसार सेना की त्रिशक्ति कोर के जवानों ने पूर्वी सिक्किम में अचानक हुई बर्फबारी के कारण फंसे 500 से अधिक पर्यटकों को बचा लिया।
इसमें कहा गया है कि त्रिशक्ति कोर के जवानों को बचाव के लिए वहां भेजा गया और उन्होंने फंसे हुए पर्यटकों को मदद प्रदान की। बयान में कहा गया है कि पर्यटकों को गर्म भोजन और त्वरित चिकित्सा प्रदान की गई व उन्हें सुरक्षित परिवहन उपलब्ध कराया गया। त्रिशक्ति कोर ने इससे जुड़ी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर साझा की हैं। उन्होंने लिखा, ‘अचनाक हुई भारी बर्फबारी में 500 से ज्यादा पर्यटकों को लिए करीब 175 वाहन नाथुला में फंस गए।’ आगे बताया, ‘त्रिशक्ति कोर के जवानों ने सब जीरो तापमान में मौके पर पहुंचे और फंसे हुए पर्यटकों को बचाया। तत्काल दवा, गर्म भोजन और सुरक्षित परिवहन की व्यवस्था की गई।’ आगे बताया गया कि हिमालय में सीमा की रक्षा करने वाली त्रिशक्ति कोर पर्यटकों और आम जनता को सहयोग देने में हमेशा सक्रिय रहती है।
Like this:
Like Loading...