मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ से आई एक सनसनीखेज खबर ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। स्पा सेंटर की आड़ में लंबे समय से चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। जब मेरठ पुलिस ने अवैध रूप से संचालित इस स्पा सेंटर पर छापेमारी की, तो अंदर का नज़ारा देखकर खुद अधिकारी भी दंग रह गए।



20 लड़कियां, 1 युवक और कई अनसुलझे सवाल……
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 20 युवतियों और 1 युवक को हिरासत में लिया है। स्पा सेंटर के अंदर मौजूद लोगों की संख्या और हालात देखकर कई गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
👉 आखिर यह सब कब से चल रहा था?
👉 इतने समय तक पुलिस की नजरों से कैसे बचा रहा?
पुलिस को चकमा देने की पूरी प्लानिंग…..
जांच में सामने आया है कि यह स्पा सेंटर पूरी गोपनीयता और साजिश के साथ चलाया जा रहा था।
स्पा सेंटर में अलग-अलग गुप्त रास्ते बनाए गए थे।
बुकिंग सीधे नहीं होती थी।
व्हाट्सएप और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए ग्राहकों से संपर्क।
सौदा तय होने के बाद ही लोकेशन शेयर की जाती थी।
यह सब इसलिए ताकि कानून की नजरों से बचा जा सके।
SP आयुष विक्रम का बयान……..
मेरठ के एसपी आयुष विक्रम ने बताया कि
“इस स्पा सेंटर को लेकर लंबे समय से लगातार शिकायतें मिल रही थीं। स्थानीय लोगों की सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है। हिरासत में लिए गए सभी लोगों से पूछताछ जारी है और जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”
अहम सबूत पुलिस के हाथ……
छापेमारी के दौरान पुलिस को, रजिस्टर, मोबाइल फोन, डिजिटल डिवाइस जैसे कई अहम सबूत मिले हैं।
पुलिस का मानना है कि इनसे पूरे नेटवर्क की परतें खुल सकती हैं और यह पता चल सकेगा कि इस काले कारोबार का दायरा कितना बड़ा है।
बड़ा नेटवर्क होने की आशंका…….
पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि
👉 कहीं इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह या अंतरराज्यीय नेटवर्क तो नहीं?
👉 क्या अन्य स्पा सेंटर भी इसी धंधे में शामिल हैं?
फिलहाल कई स्पा सेंटरों को सील करने की तैयारी चल रही है और जांच तेज कर दी गई है।
बड़ा सवाल…..
अगर यह सब लंबे समय से चल रहा था,
तो अब तक कानून की नजर से कैसे बचा रहा ?
👉 जांच पूरी होने के बाद ही साफ हो पाएगा कि इस गंदे खेल में कौन-कौन चेहरे बेनकाब होंगे।
