JAMSHEDPUR : जुगसलाई थाना अंतर्गत एमई स्कूल रोड स्थित झारखंड बंगाल ट्रांसपोर्ट में बुधवार शाम आग लग गई. आग की लपटों ने धीरे-धीरे पूरे कार्यालय को अपनी चपेट में ले लिया. घटना की सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई. हालांकि खबर लिखे जाने तक दमकल मौके पर नहीं पहुंच पाई है. मिली जानकारी के अनुसार घटना के दौरान कार्यालय में कई सामान मौजूद थे जिसमें आग लगी है. फिलहाल आग की लपटें फैलती ही जा रही है।
Advertisements
Advertisements

