जमशेदपुर : चक्रवात ‘अर्णव’ और भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने 28 और 29 अक्टूबर 2026 को जिले के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, निजी और अल्पसंख्यक विद्यालयों में कक्षा 12वीं तक की पढ़ाई स्थगित रखने का आदेश जारी किया है।
मौसम विभाग, रांची के पूर्वानुमान के अनुसार, जिले में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने यह फैसला लिया है. हालांकि, पहले से निर्धारित परीक्षाओं के आयोजन पर निजी स्कूल प्रबंधन अपने स्तर पर निर्णय ले सकेंगे। वहीं, शिक्षकों को निर्धारित तिथि पर विद्यालय पहुंचकर गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करना होगा। प्रशासन ने यह आदेश आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 34 के तहत जारी किया है।


