जमशेदपुर: जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर दूसरे लेन में जा गिरी. इस घटना के बाद स्थानीय लोग कार की तरफ दौडे और कार सवार दो लोगों को बाहर निकाला. इस घटना में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. हालांकि, कार में सवार दोनों युवकों को हल्की चोटें आई है.
Advertisements
Advertisements

देखें वीडियो..
स्थानीय लोगों के अनुसार कार सवार दोनों युवक नशे की हालत में थे. इधर, सूचना पाकर पुलिस पहुंची और कार को जब्त कर लिया. स्थानीय लोगों के अनुसार कार सोनारी से साकची की ओर जा रही थी. अचानक कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर पर चढ़ते हुए दूसरे लेन में जा गिरी.


