जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकोसाई रोड नंबर-1 में रविवार देर रात खड़ी तीन बसों में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घरों से बाहर निकल आए और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि उस पर काबू पाना संभव नहीं हो सका। इसके बाद पुलिस एवं अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.31.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.36.37
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.34.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.46
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.16
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.45
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.05.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.07.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06
सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। फायर ब्रिगेड की तत्परता से एक बस को पूरी तरह जलने से बचा लिया गया, हालांकि उसे आंशिक नुकसान पहुंचा है। वहीं, अन्य दो बसें पूरी तरह जलकर राख हो गईं. घटना के बाद इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। बसों से उठ रही आग की तेज लपटों के कारण ऊपर से गुजर रही बिजली की मुख्य केबल भी प्रभावित हो गई। आग की चपेट में आने से मेन लाइन की केबल जल गई, जिससे आसपास के इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
बसों में आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि किसी असामाजिक तत्व द्वारा आग लगाई गई हो सकती है। वहीं, पुलिस इस घटना को साजिश के एंगल से भी जांच रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना के पीछे के कारणों का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।