JHARKHAND : साली से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, सात घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, गिरिडीह में फिल्म ‘शोले’ जैसा नजारा, पुलिस और ग्रामीणों की समझाइश के बाद सुरक्षित उतरा युवक…. पढ़े पूरी खबर
गिरिडीह : झारखंड के Giridih जिले में शनिवार को एक युवक द्वारा मोबाइल टावर पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी देने का मामला चर्चा का विषय बना रहा। शादीशुदा युवक अपनी भाभी की बहन यानी साली से शादी की जिद लेकर करीब सात घंटे तक मोबाइल टावर पर बैठा रहा। इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.31.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.36.37
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.34.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.46
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.16
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.45
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.05.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.07.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06
घटना Nimiaghat थाना क्षेत्र के जरुआंडा इलाके की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार युवक शनिवार सुबह करीब नौ बजे मोबाइल टावर पर चढ़ गया और जोर-जोर से चिल्लाते हुए कहने लगा कि यदि उसकी शादी पसंद की लड़की से नहीं कराई गई तो वह टावर से कूदकर जान दे देगा।
घंटों समझाने के बाद नीचे उतरा युवक……
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची निमियाघाट थाना पुलिस और ग्रामीणों ने काफी देर तक युवक को समझाया। करीब सात घंटे की मशक्कत के बाद युवक सुरक्षित नीचे उतर आया. इस दौरान टावर के नीचे लोगों की भारी भीड़ जमा रही। कई लोग पूरे घटनाक्रम का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड करते रहे, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
भाभी की बहन से करता है प्रेम…..
बताया जा रहा है कि युवक Jamtara जिले का रहने वाला है। उसके बड़े भाई की शादी Bokaro में हुई है। इसी दौरान युवक को अपने भाई की साली से प्रेम हो गया। वह उसी लड़की से शादी करना चाहता है, लेकिन दोनों परिवार इस रिश्ते के खिलाफ हैं. परिजनों का कहना है कि युवक पहले से शादीशुदा है, इसलिए दूसरी शादी संभव नहीं है। इसी बात से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया।
सोशल मीडिया पर ‘वीरू’ से तुलना……
घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोग युवक की तुलना फिल्म Sholay के चर्चित किरदार ‘वीरू’ से करने लगे। कई यूजर्स ने इसे “रियल लाइफ शोले सीन” बताते हुए तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं. पुलिस ने युवक को समझाकर सुरक्षित बचा लिया है। फिलहाल मामले को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।