सरायकेला : पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा विधायक चंपाई सोरेन ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में मिली गहरी चोट को पाकिस्तान की आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी. एक्स पर ट्वीट करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने लिखा है कि सेना की प्रेस काॅन्फ्रेंस ने ऑपरेशन सिंदूर का पूरा सच सबूतों के साथ दुनिया के सामने रख दिया है. भारतीय सेना ने यह स्पष्ट किया कि यह नया भारत आतंकवादियों को उसकी ही भाषा में कई गुना ताकत से जवाब दे रहा है. श्री सोरेन ने आगे लिखा कि उरी हमले के बाद सर्जिकल स्ट्राइक, पुलवामा हमले के बाद एयर स्ट्राइक और पहलगाम हमले के बाद हुए ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने घर में घुसकर दुश्मन को गहरी चोट दी है. इसे उनकी आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेंगी।
Advertisements
Advertisements

