धनबाद : वर्ष 2004 में गैंगस्टर फहीम खान के घर पर हुए AK-47 हमले के मामले में दोषी करार दिए गए तीन आरोपियों की सजा के बिंदु पर शनिवार यानीसुनवाई हो सकती है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय की अदालत ने सोमवार को फहीम के जानी दुश्मन साबिर आलम के भाई शाहिद आलम, शहादत हुसैन और पटना के शूटर तनवीर आलम को दोषी करार दिया था।

हमले में फहीम खान बाल-बाल बच गया था, जबकि उसके बॉडीगार्ड की मौत और एक रिश्तेदार के घायल होने की बात सामने आई थी। घटना के बाद भाग रहे अपराधियों का पुलिस ने पीछा किया और पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास मुठभेड़ में कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से AK-47 की मैगजीन व कारतूस समेत हथियार बरामद किए थे. मामले में सुनवाई के दौरान कई आरोपियों की मौत हो चुकी है। वहीं, साबिर आलम के फरार रहने के कारण उसके खिलाफ अलग प्रक्रिया के तहत सुनवाई चलने की जानकारी है।