जमशेदपुर : जमशेदपुर के चर्चित युवा उद्यमी केशव गांधी अपहरण मामले में शुक्रवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। घाघीडीह केंद्रीय कारा में आयोजित टेस्ट आइडेंटिफिकेशन (टीआई) परेड के दौरान केशव गांधी ने अपहरण कांड में शामिल कई आरोपियों की पहचान की। इस प्रक्रिया के बाद पुलिस जांच को नई दिशा मिलने की बात कही जा रही है। मामले को लेकर शहर में एक बार फिर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.31.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.36.37
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.34.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.46
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.16
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.45
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.05.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.07.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06
जानकारी के अनुसार बिष्टुपुर थाना पुलिस मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच केशव गांधी को घाघीडीह जेल लेकर पहुंची थी। करीब एक घंटे तक चली टीआई परेड के दौरान जेल परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे और पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया।
सूत्रों के मुताबिक टीआई परेड में केशव गांधी ने अपहरण कांड से जुड़े कई आरोपियों की पहचान की। निष्पक्ष प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए जेल में बंद अन्य कैदियों को भी परेड में शामिल किया गया था। बताया जा रहा है कि इस मामले में कुल 11 आरोपी फिलहाल जेल में बंद हैं। इनमें नालंदा, गया, लुधियाना, दिल्ली और कोलकाता से जुड़े अपराधियों के नाम सामने आए हैं।
पुलिस इस मामले में पहले ही चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। हालांकि टीआई परेड के बाद अब केस और अधिक मजबूत माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पहचान प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई में तेजी लाई जाएगी। साथ ही अपहरण कांड में शामिल गिरोह के नेटवर्क और फंडिंग को लेकर भी जांच जारी है।
इस कार्रवाई के बाद शहर के कारोबारी वर्ग में राहत की भावना देखी जा रही है। वहीं सोशल मीडिया पर भी लोग पुलिस की सक्रियता और कार्रवाई की सराहना कर रहे हैं।
टीआई परेड को लेकर शुक्रवार को घाघीडीह जेल पूरे दिन चर्चा का केंद्र बना रहा। जेल के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अदालत में पहचान प्रक्रिया मजबूत साबित होती है, तो आरोपियों के खिलाफ मामला और अधिक पुख्ता हो जाएगा।