पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा : यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के पहले दिन कन्नौज जिले में पुलिस भर्ती में परीक्षा देने वाले एक अभ्यार्थी का प्रवेश पत्र सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ. इस प्रवेश पत्र को लेकर जहां अधिकारी परेशान रहे तो वहीं पूरे प्रदेश में यह प्रवेश पत्र चर्चा का विषय बन गया. आखिर इस प्रवेश पत्र में ऐसा क्या था आइए आपको विस्तार से बताते हैं।
यह मामला कन्नौज जिले के तिर्वा कस्बे इलाके स्तिथ सोनेश्री बालिका महाविद्यालय का है, यहां पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा हो रही थी इसी परीक्षा केंद्र में महोबा जिले के रहने वाले अभ्यार्थी अंकित के प्रवेश पत्र में अंकित की तस्वीर न होकर सिने स्टार सनी लियोनी की तस्वीर छपी हुई थी. प्रवेश पत्र पर सनी लियोनी की तस्वीर होने के चलते किसी ने प्रवेश पत्र को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. सोशल मीडिया में वायरल होते ही पूरे प्रदेश में यह प्रवेश पत्र आग की तरह फैल गया।
जब प्रवेश पत्र में लिखे नंबर पर फोन से जानकारी ली गई तो छात्र अंकित ने बताया की उसने जन सेवा केंद्र से फॉर्म भराया था. लेकिन फोटो कैसे बदल गई उसको इसकी जानकारी नही है. यह फोटो बदलने के चलते वह परीक्षा भी नही दे पाया. इस प्रवेश पत्र में पता मुम्बई का दर्ज है. जबकि रजिस्ट्रेशन के दौरान गृह जनपद कन्नौज अंकित किया गया. महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार इस प्रवेश पत्र पर कोई परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं आया।
वहीं मामला जब स्थानीय अधिकारियों तक पहुंचा तो उनका कहना था कि प्रवेश पत्र में एडिटिंग की गई है. बाकी मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. इस तरह की हरकत करने वाले को बक्शा नही जाएगा. आपको बता दे कि कन्नौज जिले में 17 और 18 फरवरी को पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा होनी है, पहले दिन 10 परीक्षा केंद्रों पर 9464 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

