
कांकेर/पखांजूर। अथक प्रयासों के बाद भी नक्सलियों की हरकत खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन नक्सली ग्रामीण व जवानों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश में रहते हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि नक्सलियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है।
जानकारी के अनुसार मामला छग-महाराष्ट्र सीमावर्ती क्षेत्र लहरी थाना का है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने पुलिस मुखबीर के शक में युवक को मौत के घाट उतारा है। गांव के कुछ ही दूर नेलगोंडा रोड में युवक को गोली मारकर हत्या की है।

Advertisements

Advertisements

