DHANBAD : शहर के चर्चित कोयला व्यवसायी कैलाश अग्रवाल के ठिकानों पर जीएसटी विभाग की छापेमारी गुरुवार सुबह से जारी है. जानकारी के अनुसार, धनबाद के धैया स्थित जगदंबा आवास पर सुबह करीब 8 बजे जीएसटी विभाग की टीम पहुंची है और दस्तावेज खंगाल रही है. इसके अलावा कैलाश अग्रवाल के बरवाअड्डा और गोविंदपुर स्थित हार्ड कोक भट्ठों पर भी छापेमारी चल रही है. सूत्रों के मुताबिक, जीएसटी चोरी से जुड़ी शिकायतों के आधार पर धनबाद और बोकारो जीएसटी विभाग की टीम ने संयुक्त रूम से कार्रवाई की है.
जांच टीम ने अब तक कई महत्वपूर्ण कागजात और वित्तीय दस्तावेज जब्त किए हैं. खबर लिखे जाने तक टीम की जांच जारी है. हालांकि अधिकारियों ने फिलहाल किसी भी आधिकारिक टिप्पणी से इनकार किया है.
Advertisements

Advertisements

