जमशेदपुर : छत्तीसगढ़ी एकता साहू परिवार की ओर से साकची स्थित रेड क्रॉस भवन में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 195 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। रक्तदाताओं के उत्साह और समाजसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की अतिथियों ने सराहना की. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने दीप प्रज्वलित कर किया। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की विधायिका पूर्णिमा साहू ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए रक्तदान को महादान बताया और अधिक से अधिक लोगों से इस पुनीत कार्य में भागीदारी निभाने की अपील की।


शिविर के सफल आयोजन में संस्था के संस्थापक शीलू साहू, संरक्षक भूषण प्रसाद, अध्यक्ष आकाश साहू, उपाध्यक्ष नंदनी चौधरी, महामंत्री नेहा साहू, कोषाध्यक्ष ललिता साहू, सचिव ललित साहू, मुख्य सलाहकार गजेंद्र साहू, सलाहकार दयाल साहू, संतोष साहू, लकेश्वरी साहू, छगन साहू, अंजलि साहू, हनी साहू, गौरव साहू, बीना साहू, शिवम् कुमार सहित संस्था के सभी सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई. आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं, अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी समाजहित में इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर आयोजित किए जाएंगे।


