जमशेदपुर : इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स मिशन की ओर से 21 जुलाई 2026 को पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) और उपायुक्त (DC) को ज्ञापन सौंपकर विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर चर्चा की गई थी। मिशन ने कुल 11 मांगें प्रशासन के समक्ष रखी थीं, जिनमें से 10 मांगों पर कार्रवाई पूरी किए जाने का दावा किया गया है।
मिशन के राष्ट्रीय निदेशक डॉ. जी. जयरामदास ने बताया कि प्रशासन की ओर से अधिकांश मांगों पर गंभीरता से कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि एक मांग शराब दुकानों से संबंधित है, जो संबंधित अधिकारियों के अधिकार क्षेत्र में नहीं आती। इस मामले को झारखंड सरकार और केंद्रीय गृह मंत्रालय को संदर्भित कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक ने मामले को जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की है। प्रशासन और पुलिस टीम की सक्रियता की मिशन ने सराहना की।
डॉ. जयरामदास ने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों पर प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई किए जाने से लोगों का भरोसा मजबूत हुआ है। उन्होंने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक समेत उनकी पूरी टीम और मीडिया के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया. इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स मिशन ने उम्मीद जताई कि शेष मांगों पर भी संबंधित स्तर से आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और जनहित से जुड़े मामलों को प्राथमिकता दी जाएगी।




