घाटशिला : मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत बलियागोड़ा निवासी झारखंड आंदोलनकारी एवं शिक्षक उदय मांझी के निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर है। रविवार को भाजपा नेत्री सह समाजसेवी डॉ सुनीता देबदुत सोरेन दिवंगत के आवास पहुंचीं और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने उदय मांझी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।



डॉ सुनीता सोरेन ने कहा कि स्वर्गीय उदय मांझी का निधन क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। वे एक कर्मठ शिक्षक, सच्चे समाजसेवी एवं झारखंड आंदोलन के समर्पित योद्धा थे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन समाज और राज्य के विकास के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि उदय मांझी का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा और उनके आदर्श आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।
उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल दें. मौके पर झारखंड आंदोलनकारी जगदीश मुर्मू सहित संतोष मुर्मू, पवन हांसदा, नाथ सिंह एवं परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
