जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह मानगो नगर निगम चुनाव समन्वय समिति के सदस्य महेंद्र कुमार पांडेय एवं जिला कांग्रेस के महासचिव उदय कुमार सिंह ने शनिवार को नव निर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दोनों नेताओं का स्वागत करते हुए मानगो नगर निगम चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी।
महेंद्र पांडेय ने कहा कि मानगो नगर निगम चुनाव के दौरान भाजपा ने समाज को बांटने का प्रयास किया और परोक्ष रूप से पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की छवि खराब करने की कोशिश की। बावजूद इसके, मानगो की जागरूक जनता ने भाजपा के प्रोपेगेंडा को पूरी तरह नकारते हुए सुधा गुप्ता को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाया।
उन्होंने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और कांग्रेस की नीतियों की जीत है। आगे उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भी जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का परचम लहराएगा।
मुलाकात के दौरान संगठन की मजबूती और क्षेत्र के विकास को लेकर भी चर्चा की गई। नेताओं ने कहा कि जनता से किए गए वादों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा और मानगो नगर निगम क्षेत्र के समग्र विकास के लिए मिलकर कार्य किया जाएगा।
