जमशेदपुर : मानगो नगर निगम मेयर चुनाव में रिकॉर्ड तोड़ जीत दर्ज करने वाली प्रत्याशी सुधा गुप्ता की ऐतिहासिक सफलता की खुशी में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष अंसार खान के जवाहर नगर क्रॉस रोड नंबर 14 स्थित आवास पर देर रात तक जश्न का माहौल बना रहा। रात 11:30 बजे तक लोगों का आना-जाना लगा रहा और समर्थकों ने जीत की खुशी में एक-दूसरे को बधाई दी।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.31.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.36.37
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.34.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.46
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.16
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.45
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.05.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.07.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06
वारिस कॉलोनी, आजाद नगर, जवाहर नगर सहित आसपास के कई इलाकों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान अंसार खान और उनकी पत्नी मोमिना बेगम का माला पहनाकर स्वागत किया गया। गौरतलब है कि मोमिना बेगम भी मेयर पद की प्रत्याशी थीं, लेकिन उन्होंने पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता और सुधा गुप्ता को समर्थन देते हुए अपना नाम वापस ले लिया था।
समर्थकों को संबोधित करते हुए अंसार खान ने सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा, “मैं सभी लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं। आप सभी ने सुधा गुप्ता को वोट देकर उन्हें मेयर बनाया है। इंशाल्लाह, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, सुधा गुप्ता और मैंने आपसे जो वादे किए हैं, उन्हें जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा और क्षेत्र की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।”
जश्न के दौरान अंसार खान ने उपस्थित लोगों को मिठाई खिलाकर धन्यवाद दिया। इस अवसर पर नेहा खान, शबाना हसन, नीलोफर, इशरत खान, अतिया बेगम, इफ्फत बेगम, सोनी, मुन्नी बेगम, मोहम्मद अरशद अली, आबिद अली, मोहम्मद इसरार, मोहम्मद यूसुफ, मोहम्मद जाहिद, मोहम्मद जीशान, मोहम्मद गुड्डू, मोहम्मद आरजू, मुनीर अंसारी, मोहम्मद इफ्तिखार, मोहम्मद टीपू, जहांगीर आलम, मोहम्मद याउद्दीन समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे. पूरे क्षेत्र में जीत को लेकर उत्साह का माहौल है और समर्थकों ने इसे मानगो की ऐतिहासिक जीत बताया।