जमशेदपुर : झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह की छोटी पुत्री समेत चार बच्चों की भीषण सड़क दुर्घटना में मौत पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है. झारखंड प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष सह जमशेदपुर लोकसभा प्रभारी सतीश पाल मुंजनी, प्रदेश महामंत्री शशिभूषण राय, लोकसभा को-इंचार्ज शांतनु, जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह एवं आशुतोष सिंह ने घटना पर गहरी संवेदना जताते हुए कहा कि यह हादसा अत्यंत हृदयविदारक और पीड़ादायक है. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अचानक हुए इस दुखद हादसे से प्रभावित चारों परिवारों के प्रति उनकी गहरी संवेदना है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुख को सहने और इस कठिन समय से गुजरने की शक्ति प्रदान करें. नेताओं ने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरी कांग्रेस पार्टी मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह और उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने दिवंगत बच्चों की आत्मा की शांति के लिए भी प्रार्थना की।

