जमशेदपुर : स्वर्णरेखा और खरखई नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के बाद बाढ़ की स्थिति से प्रभावित परिवारों के बीच इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन के नेशनल डायरेक्टर डॉ. जयराम दास पहुंचे। उन्होंने प्रभावित बस्तियों का निरीक्षण कर वहां की स्थिति का जायजा लिया और जरूरतमंद परिवारों के बीच बिस्किट सहित राहत सामग्री का वितरण किया. डॉ. जयराम दास ने बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने जलभराव और बाढ़ की स्थिति का मौके पर निरीक्षण करते हुए लोगों की परेशानियों को समझा।
उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा होना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। जरूरतमंद लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाने के साथ उनकी सुरक्षा और मूलभूत जरूरतों का ध्यान रखना भी जरूरी है. निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने बाढ़ के कारण उत्पन्न समस्याओं से डॉ. जयराम दास को अवगत कराया। उन्होंने संबंधित परिस्थितियों का जायजा लेते हुए प्रभावित परिवारों के बीच राहत कार्य जारी रखने पर जोर दिया।




