जमशेदपुर : रांची में छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को गोविंदपुर मंडल द्वारा गोविंदपुर बंद कराया गया। बंद के दौरान कार्यकर्ताओं ने घटना के प्रति आक्रोश जताते हुए सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया और छात्रों के आंदोलन के प्रति समर्थन व्यक्त किया. बंद के दौरान गोविंदपुर क्षेत्र में कई दुकानों एवं प्रतिष्ठानों को बंद कराया गया। कार्यकर्ताओं ने लोगों से बंद को सफल बनाने की अपील की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने सरकार से छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

गोविंदपुर मंडल अध्यक्ष जुगनू वर्मा के नेतृत्व में आयोजित बंद में राधेश्याम सिंह, इंद्रजीत सिंह, विकास सिंह, जगदीश मिश्रा, रिंकू, अरविंद सिंह चौहान, मुकद्दर शर्मा, राजू दुबे, राजेश सिंह, अजय गुप्ता, दुर्गावती देवी, स्नेहलता, गौरी और वंदना ठाकुर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे. कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्रों की जायज मांगों को लेकर सरकार को संवेदनशीलता दिखानी चाहिए और आंदोलन को दबाने के बजाय संवाद के माध्यम से समाधान निकालना चाहिए।





