जमशेदपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी गोविंदपुर मंडल द्वारा विवेक नगर मैदान में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने तथा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने का संकल्प लिया गया।



इस अवसर पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण आवश्यक है। पेड़-पौधे न केवल पर्यावरण को संतुलित रखते हैं, बल्कि मानव जीवन के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
कार्यक्रम में गोविंदपुर मंडल अध्यक्ष जुगनू वर्मा ने लोगों से अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और इसके लिए जनभागीदारी जरूरी है।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य रूप से कमलेश सिंह, मधु सिंह, मुकेश ठाकुर, जगदीश मिश्रा, इंद्रजीत, मनोज सिंह, सुजीत महतो, स्नेहलता श्रीवास्तव, विकास वर्मा एवं मुकद्दर शर्मा सहित कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।



