जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के नवपदस्थापित उपायुक्त राजीव रंजन का अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार मिशन द्वारा सम्मान किया गया। यह सम्मान उन्हें जिले में प्रशासनिक जिम्मेदारी संभालने के उपलक्ष्य में प्रदान किया गया. कार्यक्रम के दौरान मिशन के पदाधिकारियों ने श्री रंजन को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नए उपायुक्त के नेतृत्व में जिले में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और जनहित से जुड़े मुद्दों का बेहतर समाधान होगा।



सम्मान समारोह में मानवाधिकार मिशन के सदस्यों ने प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर समाज के वंचित एवं जरूरतमंद लोगों के हित में कार्य करने की प्रतिबद्धता भी दोहराई. इस मौके पर विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ता एवं संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।
