जमशेदपुर: भीषण गर्मी से आम लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से सोनारी कांग्रेस पार्टी की ओर से सोमवार को एयरोड्रम मार्केट के सामने ठंडा पानी एवं शरबत वितरण शिविर लगाया गया। शिविर के माध्यम से सड़क से गुजर रहे लोगों और राहगीरों को ठंडा पानी तथा शरबत उपलब्ध कराया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। इस मौके पर बबन शुक्ला, सोनारी मंडल अध्यक्ष दीपक यादव, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष अजय गुप्ता, एससी मोर्चा अध्यक्ष कविराज रजक, जिला सचिव शिल्पी चक्रवर्ती, कांग्रेस नेत्री प्रेमी एंथोनी, महिला उपाध्यक्ष गौरी देवी समेत सोनारी कांग्रेस पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे. कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने कहा कि भीषण गर्मी में लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े ऐसे कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे।






