जमशेदपुर : विजयादशमी के पावन अवसर पर सामाजिक संस्था ‘प्रयत्न’ की ओर से बर्मामाइंस स्थित हिंद आश्रम में जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरण किया गया। कार्यक्रम में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय मौजूद रहे। उन्होंने जरूरतमंदों को भोजन परोसा और संस्था के इस प्रयास की सराहना की।
सरयू राय ने कहा कि त्योहारों की सच्ची खुशी समाज के वंचित लोगों के साथ खुशियां बांटने में है। उन्होंने समाज सेवा को सबसे बड़ा धर्म बताया. संस्था के अध्यक्ष समर झा ने सभी सदस्यों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि प्रयत्न का लक्ष्य है कि भोजन के अभाव में कोई भूखा न सोए। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के सेवा कार्य जारी रखने की बात कही. कार्यक्रम में सुधीर कुमार, रौशन, राजहंस, अंकित, शिबू, मधुरेश, दुर्गेश, आकाश, हर्ष सहित संस्था के अन्य सदस्य मौजूद रहे।


