जमशेदपुर : 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जमशेदपुर के पुराना कोर्ट परिसर में शनिवार को देशभक्ति और उत्साह के माहौल में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। समारोह में सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया तथा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देकर देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. कार्यक्रम में जी. जयरामदास, नेशनल डायरेक्टर, आईएचआरसी एवं अध्यक्ष, जोहार जनसेवक पार्टी तथा झारखंड प्रभारी, जनसेना पार्टी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ जगदीप सिंह, साई प्रसाद, निशांत, आत्म विकास, संजय कुमार, विक्रम टुड्डू, शमशाद खान, जसपाल सिंह, योगेश पटनायक, सीताराम राजू और दिलीप सिंह समेत बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।

समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए उनके त्याग एवं बलिदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि देश को आजादी अनगिनत वीरों के संघर्ष और बलिदान से मिली है। देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है. कार्यक्रम में मौजूद सदस्यों ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए कार्य करने तथा देश के विकास में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने का संकल्प लिया। समारोह सौहार्दपूर्ण एवं देशभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ।




