जमशेदपुर। झारखंड इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा अपने नेता Pawan Kalyan के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना को लेकर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भगवान साईबाबा और भगवान बालाजी की तस्वीरों के समक्ष सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना कर नेता के जल्द अस्पताल से डिस्चार्ज होकर पुनः सक्रिय कार्यक्रमों में लौटने की प्रार्थना की गई।


















कार्यक्रम में झारखंड यूनिट के सदस्यों के साथ-साथ साईप्रसाद सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभी ने एकजुट होकर अपने नेता के स्वास्थ्य लाभ और दीर्घायु की कामना की। इस दौरान 15 से 20 कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने श्रद्धा और आस्था के साथ पूजा-पाठ में हिस्सा लिया।
आयोजकों ने बताया कि यह प्रार्थना केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि अपने नेता के प्रति समर्पण और भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक है। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनकी प्रार्थनाएं जरूर स्वीकार होंगी और पवन कल्याण जल्द स्वस्थ होकर जनता के बीच लौटेंगे. कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से संपन्न कराया गया, जहां सभी ने सकारात्मक ऊर्जा और विश्वास के साथ अपने नेता के स्वास्थ्य की कामना की।
