जमशेदपुर : ईंकैब इंडस्ट्रीज (केबुल कंपनी) के कर्मचारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को शाम 4 बजे केबुल टाउन स्थित सामुदायिक भवन मैदान में आयोजित की जाएगी। बैठक में कर्मचारियों के हितों की रक्षा, लंबित समस्याओं तथा उनके समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी. सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर सिंह ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों को एकजुट कर उनके अधिकारों की रक्षा के लिए आगामी आंदोलन की रूपरेखा तैयार करना और रणनीति तय करना है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में बैठक में शामिल होकर अपनी बात रखने और संगठन को मजबूत बनाने की अपील की गई है. बैठक में कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श के साथ आगे की कार्ययोजना पर भी निर्णय लिया जाएगा। आंदोलन की दिशा और स्वरूप को लेकर भी महत्वपूर्ण घोषणा किए जाने की संभावना है।


