तारापोर स्कूल एग्रीको में माथे पर तिलक लगाकर स्कूल आए छात्रों को कक्षा से बाहर रखने के मामले पर भाजमो जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने बयान जारी कर स्कूल प्रबंधन की हिंदु धर्म विरोधी मानसिकता करार दिया. सीतारामडेरा थाना प्रभारी की कार्यशैली पर भी उठाए सवाल
जमशेदपुर : तारापोर स्कूल एग्रिको में माथे पर तिलक लगाकर स्कूल आए छात्रों को कक्षा में प्रवेश से रोकने के मामले पर भारतीय जनतंत्र मोर्चा जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने प्रेस वक्तव्य जारी कर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कड़ा प्रहार किया है. श्री श्रीवास्तव ने कहा की ये सर्वविदित है की हिंदु-सनातन परम्परा के अनुसार लोग अपने माथे पर तिलक लगाते है. जमशेदपुर के एग्रीको तारापोर स्कूल ने छात्रों को तिलक लगाकर कक्षा में प्रवेश से रोकने व बच्चों के अभिभावकों को स्कूल बुलाकर भयभीत करने व स्कूल से छात्रों को तिलक लगाकर आने पर स्कूल से निष्कासित करने की मौखिक चेतावनी देने से जमशेदपुर हिंदु जनमानस की धार्मिक भावना को खासी ठेस पहुंची है और जमशेदपुर के सनातन समाज तारापोर स्कूल प्रबंधन के इस हिंदु धर्म विरोधी कृत्य के खिलाफ आक्रोशित है. स्कूल प्रबंधन को अपने इस कृत्य के लिए समस्त हिंदु समाज से माफी मांगनी चाहिए और पुन: एक स्वस्थ वातावरण कायम कर स्कूल में अध्यनरत सभी छात्र-छात्राओं के धर्म का सम्मान करना चाहिए.
श्री श्रीवास्तव ने कहा की सीतारामडेरा थाना प्रभारी के द्वारा आज स्कूल के बाहर पीड़ित छात्रों के पक्ष में खड़े भाजमो कार्यकर्ताओं व अन्य हिंदु संगठन के कार्यकर्ताओं एवं महिलाओं के साथ जिस प्रकार दुर्व्यवहार किया गया वह अत्यंत निंदनीय है. इसके लिए जिले के वरिय पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया जायेगा और इस मामले में विधि – सम्मत कार्रवाई करने की मांग की जाएगी.
श्री श्रीवास्तव ने बताया की इस पुरे घटनाक्रम की जानकारी जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय को प्रदान कर दी गई है।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

