जमशेदपुर : रक्षाबंधन के पावन अवसर पर श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर अमरजीत नंद गिरि जी ने भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह के प्रतीक पर्व को विशेष रूप से मनाया। इस दौरान उन्होंने पूर्व झारखंड मुख्यमंत्री एवं पूर्व ओडिशा राज्यपाल रघुवर दास, जूना अखाड़ा के संरक्षक बंटी सिंह एवं चंचल भाटिया को राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं. महामंडलेश्वर अमरजीत नंद गिरि ने कहा कि रक्षाबंधन महज एक धागे का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, सम्मान, विश्वास और एक-दूसरे की रक्षा एवं सहयोग के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति के पर्व समाज में प्रेम, सेवा, संस्कार, सद्भाव और एकता का संदेश देते हैं. इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए समाज में आपसी प्रेम और भाईचारा बनाए रखने का संकल्प लिया।

