ऋषि भवन में बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने लिया हिस्सा, राजस्थानी वेशभूषा में रैंप वॉक विद डांस बना आकर्षण का केंद्र
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन की जुगसलाई शाखा की ओर से आयोजित अग्रसेन जयंती महोत्सव-2026 के तहत स्वर्गीय उमेश खिरवाल (टप्पू) स्मृति सभागार, ऋषि भवन, जुगसलाई में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मेहंदी, चित्रांकन, रैंप वॉक विद डांस और तंबोला जैसी गतिविधियों के माध्यम से संस्कृति, रचनात्मकता और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया।

मेहंदी प्रतियोगिता में 17 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा…..
महोत्सव की शुरुआत मेहंदी प्रतियोगिता से हुई। इसमें 17 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। महिलाओं ने आकर्षक मेहंदी डिजाइनों के साथ महाराजा अग्रसेन की छवि और सांस्कृतिक प्रतीकों को उकेरकर अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रीति शर्मा ने प्रथम, स्नेहा अग्रवाल ने द्वितीय और प्रिया अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
चित्रांकन में बच्चों ने दिखाई कल्पनाशीलता…..
चित्रांकन प्रतियोगिता में दोनों आयु वर्गों को मिलाकर कुल 40 बच्चों ने भाग लिया। ग्रुप-ए के बच्चों को पर्यावरण, जबकि ग्रुप-बी के बच्चों को नेपाल में आई बाढ़ विषय पर चित्र बनाने का अवसर दिया गया। बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता और सामाजिक संवेदनशीलता को रंगों के माध्यम से कागज पर उकेरा. ग्रुप-ए में काव्या अग्रवाल ने प्रथम, आराध्या सावा ने द्वितीय और विशेष अग्रवाल ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं, ग्रुप-बी में समृद्ध अग्रवाल प्रथम, खुशी अग्रवाल द्वितीय और श्रुति अग्रवाल तृतीय स्थान पर रहीं।
राजस्थानी वेशभूषा में रैंप वॉक विद डांस ने मोहा मन……
शाम को आयोजित रैंप वॉक विद डांस प्रतियोगिता समारोह का मुख्य आकर्षण रही। जूनियर और सीनियर वर्ग को मिलाकर 19 जोड़ियों ने हिस्सा लिया। पारंपरिक राजस्थानी और मारवाड़ी वेशभूषा में सजे प्रतिभागियों ने रैंप वॉक और नृत्य के माध्यम से अपनी प्रतिभा तथा सांस्कृतिक गौरव का प्रदर्शन किया। लोक संगीत की धुनों पर हुई प्रस्तुतियों को दर्शकों की खूब सराहना मिली।
जूनियर ग्रुप-ए में आरव अग्रवाल एवं आर्या अग्रवाल की जोड़ी प्रथम, अन्विका एवं शिवॉय खंडेलवाल की जोड़ी द्वितीय तथा पनवी एवं आराध्या नेभाटिया की जोड़ी तृतीय स्थान पर रही। सीनियर ग्रुप-बी में पूनम बजाज एवं लक्ष्मी शारदा ने प्रथम, प्रियंका गुप्ता एवं आद्या गुप्ता ने द्वितीय तथा रोशनी अग्रवाल एवं ख्याति अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
तंबोला में भी दिखा उत्साह….
कार्यक्रम के अंतिम चरण में आयोजित तंबोला में समाज के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दोनों राउंड के दौरान प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला। इससे सभागार में मनोरंजन और उल्लास का माहौल बना रहा।
समाज के कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दिलीप गोयल, दीनदयाल कांवटिया, मुरलीधर केडिया, दीपक भालोठिया, बालमुकुंद गोयल और मानव केडिया उपस्थित रहे। इनके अलावा प्रदेश महासचिव अभिषेक अग्रवाल (गोल्डी), प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय भालोटिया, जिला अध्यक्ष मंटू लाल अग्रवाल, जिला महासचिव बिमल बाँकरेवाल, जिला कोषाध्यक्ष राजेश गर्ग, जिला उपाध्यक्ष दिलीप कांवटिया, राजेश गढ़वाल, लालचंद अग्रवाल, राष्ट्रीय मंत्री युवा रोहित अग्रवाल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सनी संघी, महिला अध्यक्ष मनीषा संघी, सचिव कविता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अंजू चेतानी, युवा सचिव ऋषि जालान और कोषाध्यक्ष केशव गोयल समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
जुगसलाई शाखा अध्यक्ष मनोज गोयल, महासचिव हेमंत गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल (पीकू), अशोक गोयल, अश्विनी अग्रवाल, अनंत मोहनका, बेबी अग्रवाल, नमिता मित्तल, वंदन केडिया, पूजा अग्रवाल और हेमंत अग्रवाल हर्ष सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित थे।
आयोजकों ने कहा कि अग्रसेन जयंती महोत्सव का उद्देश्य समाज की संस्कृति, संस्कार और सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ बच्चों, युवाओं एवं महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करना है। कार्यक्रम की सफलता में जुगसलाई शाखा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समाज के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
