जमशेदपुर : राष्ट्रीय परशुराम परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुबर चौबे बुधवार को सुल्तानगंज से पवित्र गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए पदयात्रा पर रवाना हुए। उन्होंने बताया कि वह लगातार 28 वर्षों से यह श्रद्धा यात्रा कर रहे हैं। इस वर्ष उन्होंने भगवान शिव से समाज में सुख, शांति, समृद्धि एवं सर्वांगीण उत्थान का संकल्प लिया है. इस पदयात्रा में राष्ट्रीय परशुराम परिषद के पदाधिकारियों के साथ शिवदास चक्रवर्ती, गौतम दूबे, पिंकी नाग, विकास तिवारी, गोपीनाथ सतपती, गिरीश ओझा सहित 15 बमों की टीम भी शामिल है।
Advertisements

Advertisements
