जमशेदपुर : जमशेदपुर में कर्मयोगी साथियों के द्वारा 14 मार्च को एक विशेष क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। यह टूर्नामेंट एजेंसी अभिकर्ता स्वर्गीय सुरेन्द्र नाथ सिंह जी की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है. आयोजकों ने बताया कि यह प्रतियोगिता Jamshedpur Co‑operative College Ground में आयोजित होगी, जिसमें बड़ी संख्या में कर्मयोगी साथी और खेल प्रेमी शामिल होंगे।
टूर्नामेंट का उद्देश्य स्व. सुरेन्द्र नाथ जी के योगदान को याद करना और कर्मयोगी साथियों के बीच आपसी भाईचारा व खेल भावना को बढ़ावा देना है। आयोजकों ने सभी साथियों से अपील की है कि वे इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों और क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। आयोजन समिति के अनुसार, प्रतियोगिता में कई टीमों के भाग लेने की संभावना है और विजेता टीम को सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर कर्मयोगियों में उत्साह का माहौल है।
