जमशेदपुर : दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान सिख नौजवान सभा, टुईलाडूंगरी की ओर से श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी के पदाधिकारियों, सदस्यों और श्रद्धालुओं के लिए चाय-नाश्ते की सेवा आयोजित की गई। इस दौरान पूजा कमिटी के सदस्यों को सम्मानित कर आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और धार्मिक सद्भाव का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में पूजा कमिटी के मुख्य संरक्षक राजू गिरी, अध्यक्ष मिथिलेश सिंह यादव, महासचिव दिनेश कुमार, कोषाध्यक्ष श्रीनू राव, लाइसेंसी किशोर कुमार राजा समेत अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। वहीं, टुईलाडूंगरी गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान सरदार जसबीर सिंह पदरी, सरदार दलवीर सिंह पदरी और सरदार जसबीर सिंह गिल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
सिख नौजवान सभा के प्रधान सरदार रंजीत सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में सभा के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। सभा की ओर से शांतिपूर्ण ढंग से दुर्गा पूजा महोत्सव संपन्न कराने के लिए पूजा कमिटी और श्रद्धालुओं के प्रति आभार जताया गया। सभा के सदस्यों ने कहा कि सेवा, सम्मान और भाईचारे की परंपरा को आगे बढ़ाना ही संगठन का मुख्य उद्देश्य है।


