जमशेदपुर : मानवाधिकार सहयोग संघ भारत, जमशेदपुर जिला का एक प्रतिनिधिमंडल जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक मंगल कालिंदी से कोर्ट रोड स्थित उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात करने पहुंचा। इस दौरान संगठन की ओर से जिलाध्यक्ष जीसी मेहंती ने विधायक मंगल कालिंदी को अंगवस्त्र भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया।

मुलाकात के दौरान संगठन की गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। विधायक मंगल कालिंदी ने संगठन के प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए समाजहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की और भविष्य में भी जनसेवा के लिए सहयोग का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष रजनी बंसल, जिलाध्यक्ष जीसी मेहंती, जिला कार्यकारी अध्यक्ष टी.आर.एम. तिवारी, जिला उपाध्यक्ष राबिदास गुप्ता, जिला अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) चरणजीत भाटिया, जिला सचिव सुनीता देवी तथा मानवाधिकार सहयोग संघ भारत, जमशेदपुर जिला के प्रभारी मौलाना अंसार खान सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

