लोकतंत्र सवेरा : झारखंड और बिहार समेत देशभर में मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ रहा है। कहीं भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर रही है तो कहीं तेज आंधी और बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने झारखंड, बिहार सहित कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।



भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार झारखंड और बिहार में 12 से 17 मई के बीच मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 17 मई तक अलग-अलग जिलों में तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश होने के भी आसार हैं। मौसम में अचानक बदलाव के कारण लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विशेषज्ञों के मुताबिक बारिश और तेज हवाओं से तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है, जिससे भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि खराब मौसम को देखते हुए किसानों और आम लोगों को सावधानी बरतने की अपील की गई है।



