चेन्नई : Tamil Nadu विधानसभा चुनाव में इस बार मतदान का नया कीर्तिमान स्थापित हुआ है। गुरुवार को शाम छह बजे तक राज्य में रिकॉर्ड 85.14 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो अब तक का सर्वाधिक है। इससे पहले वर्ष 2011 के विधानसभा चुनाव में 78.29 प्रतिशत मतदान हुआ था।


















राज्य में कुल 5.73 करोड़ मतदाताओं में से लगभग 4.82 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव मैदान में 4,023 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सभी की निगाहें अब 4 मई को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं, जो ईवीएम से घोषित किए जाएंगे। तिरुवल्लिपल्ली पूर्व विधानसभा क्षेत्र में भी मतदान को लेकर उत्साह देखा गया, जहां शाम पांच बजे तक 79.32 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इस दौरान दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार Dhanush और अभिनेता से नेता बने Thalapathy Vijay ने भी मतदान कर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी निभाई।
चुनाव के प्रमुख आंकड़े :
कुल सीटें : 234
कुल उम्मीदवार : 4,023
कुल मतदाता : 5.73 करोड़
कुल मतदान : 4.82 करोड़
2021 विधानसभा चुनाव परिणाम :
Dravida Munnetra Kazhagam (डीएमके) – 159 सीटें
All India Anna Dravida Munnetra Kazhagam (एआईडीएमके) – 75 सीटें
विशेषज्ञों के अनुसार, इस बार का भारी मतदान राज्य में राजनीतिक बदलाव या जनसमर्थन के स्पष्ट संकेत दे सकता है।
