कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ उस समय शुरू हुई जब सुरक्षाबलों को क्षेत्र में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली। इसके बाद तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसका सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। मुठभेड़ स्थल पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है और इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। घटना की विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।
#BREAKING #JammuAndKashmir #KulgamEncounter #Terrorism #IndianArmy
Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

