जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की वार्षिक आमसभा 28 फरवरी, शनिवार को आयोजित की जाएगी। यह आमसभा कंपनी परिसर स्थित पुराना कैंटीन प्रांगण में शनिवार को अपराह्न 1 बजे से आयोजित होगी। यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह ने यूनियन के सभी सदस्यों से निर्धारित आमसभा में ससमय भाग लेने की अपील की है।
Advertisements

Advertisements

बताते चलें कि टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन अपने संविधान के तहत प्रतिवर्ष नियमित रूप से वार्षिक आमसभा आयोजित करती रही है। इस आमसभा में वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जाता है तथा विभिन्न प्रस्ताव पारित किए जाते हैं। इसके अतिरिक्त सेवा निधि, लीव बैंक एवं मजदूरों से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
