जमशेदपुर : बाबा बैधनाथ सेवा संघ शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को सम्मानित करेगा इसको लेकर 6 सितंबर रविवार को मानगो के डिमना रोड स्थित महेंद्र मैरिज हॉल में कार्यक्रम आयोजित किया गया है यह जानकारी संघ के सदस्य विकास सिंह ने दिया उन्होंने बताया कि विगत 6 वर्षों से संघ की ओर से शिक्षकों को सम्मानित किया जाता रहा है इस वर्ष भी प्राथमिक,मध्य, उच्च विद्यालय के साथ-साथ इंटर और डिग्री कॉलेज के शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा जिसमें निजी, अर्धसरकारी और सरकारी संस्थानों से जुड़े शिक्षक भाग लेंगे ।

विकास सिंह ने कहा शिक्षक से बड़ा ओहदा किसी का नहीं है इसलिए इस कार्यक्रम में अतिथि शिक्षक ही रहेंगे । उन्होंने कहा कि अक्सर यह देखने को मिलता है कि किसी भी बड़े कार्यक्रम में अपराधी प्रवृत्ति अथवा रुपैया वाले लोग कार्यक्रम में अतिथि बनकर आते हैं और शिक्षक जो देश को बनाने और संवारने का काम करते हैं वें कार्यक्रम में सिर्फ़ और सिर्फ दर्शक बन कर रहते हैं विकास सिंह ने कहा कि कार्यक्रम में हाल ही में नीट के साथ-साथ झारखंड सरकार के द्वारा ली गई परीक्षाओं के पेपर लीक मामले पर एक गोष्ठी और परिचर्चा होगी जिसमें अनुभवी शिक्षक अपना विचार रखेंगे ।
विकास सिंह ने कहा की सभी अच्छी तरह जानते हैं शिक्षा के बिना किसी भी क्षेत्र मे विकास संभव नहीं है उसके बाद भी आजादी के 75 वर्ष पूरे हो जाने पर लोग शिक्षा के उत्थान की बात करते हैं यह देश के लिए शर्मनाक बात है । आज के वार्ता में मुख्य रूप से विकास सिंह, छोटेलाल सिंह, शंभू शरण सिंह, सविता गोस्वामी, प्रीति बॉस शामिल थे ।
