जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष सह पश्चिम विधानसभा विधायक पूर्व प्रतिनिधि मौलाना अंसार खान जवाहर नगर रोड नंबर 8 बाबा रहिमिया कॉलोनी इमामबाड़ा का पास रोड और नाला की सफाई के लिए मानगो नगर निगम पहुंचे। मानगो नगर निगम के द्वारा रमजान उल मुबारक महीने और बस्ती की परेशानी को देखते हुए रोड और नालों की सफाई के लिए लेबरों को भेजा गया। अंसार खान ने अपने सामने खड़े होकर नाला और रोड की सफाई कराया. बस्ती वासियों ने गंदगी हटाने से चैन की सांस लिया. बस्ती वासियों ने मौलाना अंसार खान और मानगो नगर निगम के पदाधिकारी का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया।
Advertisements
Advertisements

