जमशेदपुर : विजयदशमी के दिन गुरुवार को आशियाना अनंतारा के महिलाओं ने सिंदूर खेला और अगले वर्ष फिर आना मां के उद्घोष के साथ दुर्गा मां का विसर्जन किया। विसर्जन के दौरान सभी के आंखें नम हो गई कोई अपने आंसू को रोक नहीं पाया। आशियाना अनंतारा के अध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि तय कार्यक्रम के अनुसार बृहस्पतिवार के दिन प्रात 11:00 बजे आशियाना अनंतारा में रहने वाले सभी लोग अपने निजी वाहन से दुर्गा मां को डिमना झील गए जहां मां का विसर्जन कर दिया गया । विसर्जन के पूर्व दुर्गा मां की प्रतिमा को ढोल नगाड़ा और आतिशबाजी के बीच सोसाइटी में भ्रमण कराया गया। विसर्जन के बाद सभी लोग सामूहिक रूप से प्रसाद ग्रहण किया।



विसर्जन के कार्यक्रम में मुख्य रूप से विकास सिंह, निशा सिंह, सुनंदा कुमार, पुनम सिंह,रेनू सिंह, प्रतिभा मिश्रा, पुजा सिंह,दीपा सिंह, चंचल कुमारी,सीमा प्रसाद, मोटीसी पॉल, अंजू गुप्ता,शोभा राय, सोना सिंह, गीता मेथी, गायत्री महतो, विद्या शरण, चंद्रानी प्रसाद, सुष्मिता मंडल, संचिता डॉन, निशि पोद्दार, अंजली गुप्ता, स्नेहा प्रसाद, ज्योति प्रसाद, रेनू रजनीश, रश्मि शर्मा, रूमा समर,बिन्नी सिंह, डॉ वायलेट मुर्मू ,डॉ प्रियंका, डॉ अनु, डॉ सुनीता सोरेन, सुप्रिया मनीष, रानू धारी, सुमन देवी,सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।
