जमशेदपुर : जिला उत्पाद विभाग ने अवैध शराब के विनिर्माण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अपने विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। सहायक आयुक्त उत्पाद, पूर्वी सिंहभूम के निर्देशानुसार, रविवार दिनांक 07-06-2026 को बोड़ाम थाना अंतर्गत चामेडीह (Chameedih) क्षेत्र में उत्पाद टीम ने छापेमारी की।



क्या है पूरा मामला?
छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने मौके से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की। जांच में ‘Haywards Bold’ ब्रांड की 50 बोतल बीयर जब्त की गई, जिस पर “For sale in West Bengal only” (केवल पश्चिम बंगाल में बिक्री के लिए) अंकित है, जो इसके अवैध व्यापार की पुष्टि करता है।
अभियुक्त गिरफ्तार
इस छापेमारी में उत्पाद टीम ने घटनास्थल से ही रंजीत गोप उर्फ पाटिया नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। विभाग ने अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
अभियान जारी रहेगा
उत्पाद विभाग, पूर्वी सिंहभूम की टीम ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जिले में अवैध शराब के विनिर्माण, भंडारण और बिक्री के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। विभाग ने आम जनता से भी अपील की है कि वे इस तरह की अवैध गतिविधियों की सूचना विभाग को दें, ताकि दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जा सके।



