जमशेदपुर : गोलमुरी बाजार स्थित केबुल मुखी समाज की ओर से रविवार को सचिव गुरुचरण मुखी के नेतृत्व में “चाय पे चर्चा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज से जुड़े विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक जैसी गंभीर समस्याओं पर चिंता व्यक्त करते हुए युवाओं के भविष्य को लेकर विचार-विमर्श किया गया।



कार्यक्रम में बतौर अतिथि उपस्थित कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रताप यादव का केबुल मुखी समाज की ओर से अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। सचिव गुरुचरण मुखी ने उनका स्वागत करते हुए समाज के विभिन्न मुद्दों से अवगत कराया. इस अवसर पर बजरंग मुखी, विक्की मुखी, सागर मुखी, अर्जुन मुखी, पिंटू मुखी, करण मुखी, क्रांति मुखी, सुमित मुखी, विकास मुखी, गुरुप्रसाद मुखी समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।



