जमशेदपुर : टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर EYA Foundation, Jamshedpur द्वारा बालदेव बस्ती में एक विशेष पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) के डॉक्टरों, टाटा स्टील फाउंडेशन के प्रतिनिधियों एवं EYA Foundation के सदस्यों ने मिलकर 51 पौधों का वृक्षारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर बच्चों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े आकर्षक चित्र बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।



प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया। EYA Foundation के संस्थापक दीपक मिश्रा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करने के लिए ऐसे कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने टाटा स्टील फाउंडेशन एवं TMH के डॉक्टरों का इस पहल में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण एवं अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया।
“एक पौधा – एक जीवन, एक कदम – हरित भविष्य की ओर”



