घाटशिला : भाजपा नेत्री सह समाजसेवी डॉ सुनीता देबदुत सोरेन को दामपारा क्षेत्र के कालचीती पंचायत के चापड़ी गांव के सोनोका गोराई का घर भारी बरसात के कारण गिर गया था. आर्थिक स्थिति खराब रहने के कारण घर का मरम्मत नहीं कर पा रही है। उक्त बात की जानकारी स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने दूरभाष के जरिए भाजपा नेत्री डॉ सुनीता देवदूत सोरेन को दिया जैसे सूचना मिली शाम तक पीड़ित सोनोका का घर पहुंच कर देखा कि परिवार को बारिश की वजह से घर पूरी तरह से क्षतीग्रस्त हो गई है।

जिसके वजह से उक्त परिवार को रहने में दिक्कत हो रही थी, फिलहाल अपनी ओर से एक बङी तिरपाल दी। ताकि धूप और बारिश से अभी फिलहाल बचा जा सके। और घर क्षतिग्रस्त होने के बाद जो सरकारी मुआवजा मिलता है वह भी वो दो परिवारों को मिल सके उसपर भी अपनी ओर से पहल करने कि बात कही. मौके पर मुख्य रूप से मौजूद रहे दामपारा मंडल अध्यक्ष संजय महाकुड़, पूर्व युवामोर्चा के मंडल अध्यक्ष विकास विशोई महाकुड, देवाशीष गोराई, विजय गोराई , नरेंद्र कालिंदी, दुला सोरेन, बुद्धेश्वर सिंह, दिलीप महतो, विनय बेरा आदि मौजूद थे।
